Sukanya Samriddhi Yojana Pdf | Sukanya Samriddhi Yojana Calculator In Excel

प्रिय मित्र क्या आप Sukanya Samriddhi Yojana Pdf ढूंढ रहे हैं, तो आपकी तलाश यहाँ पर ख़त्म होती है, यहाँ आपको मिलेगा सुकन्या समृद्धि योजना, सुकन्या खाता खोलने का फॉर्म, सुकन्या पासबुक का फॉर्म और भी बहुत से पीडीएफ।
साथ ही साथ मिलेगा Sukanya Samriddhi Yojana Calculator In Excel जिसे आप कंप्यूटर पर आसानी से चला सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में शुरू की गई एक बचत योजना है। महिला और बाल कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा "बेटी बचाओ, बेटी पढाओ" अभियान के एक भाग के रूप में इस योजना की शुरुआत की है।

Sukanya Samriddhi Scheme माता-पिता को बालिका के उच्च शिक्षा के लिए धन को बचाने तथा धन को बढ़ाने और बालिका के विवाह खर्चों को पूरा करने के लिए यह योजना प्रोत्साहित करता है। इस योजना के तहत प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक अपनी बेटी की ओर से किसी अधिकृत बैंक या डाकघर में योजना के लिए खाता खोल सकता है। Sukanya Yojana Details
sukanya samriddhi scheme


Sukanya Samriddhi Scheme Details

सुकन्या समृद्धि योजना एक छोटी बचत योजना है, जिसे डाकघरों, निजी और सार्वजनिक बैंकों में बेटी के नाम से बचत खाते के रूप में खोला जा सकता है। इस योजना के लिए अन्य डाकघर योजनाओं की तरह ही त्रैमासिक ब्याज दर घोषित की गई है। संपूर्ण भारत में सुकन्या समृद्धि योजना Sukanya Yojana लागू है।

सुकन्या समृद्धि खाता आपकी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए बनाया गया है। यह निश्चित आय सेगमेंट में सबसे अधिक भुगतान वाले निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है, यह योजना 8.4% की उच्च ब्याज दर और 80 C के तहत कर लाभ प्रदान करता है। Sukanya Samriddhi Yojana Hindi

इस लेख पर सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी दी गयी है। 



{tocify} $title={Table Of Contents}
  1. सुकन्या समृद्धि योजना। 
  2. सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ एवं विशेषताएं। 
  3. योजना का संछिप्त विवरण। 
  4. सुकन्या योजना के लिए पात्रता। 
  5. इस योजना का लाभ कैसे लें ? 
  6. खाता में पैसे कैसे जमा करें ?
  7. ब्याज दर। 
  8. खाता पासबुक। 
  9. शेष राशि पूछताछ। 
  10. आयु सीमा 
  11. आवश्यक दस्तावेज। 
  12. अधिकृत बैंक। 
  13. योजना में कर लाभ। 
  14. खाते की परिपक्वता। 
  15. योजना से जुड़े प्रश्न। 


योजना के लाभ एवं विशेषताएं


  1. आकर्षक ब्याज दर 8.4% , जो कि धारा 80 सी के तहत पूरी तरह से कर मुक्त है।
  2. न्यूनतम 250/- रु का निवेश एक वित्तीय वर्ष में किया जा सकता है। 
  3. अधिकतम निवेश 1,50,000 रु एक वित्तीय वर्ष में किए जा सकते हैं। 
  4. यदि किसी भी वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250/ - रु जमा नहीं किया जाता है, तो 50/ -रु का जुर्माना लगाया जाएगा। 
  5. खाता खोलने की तारीख से लेकर 14 साल के पूरा होने तक खाता में पैसा जमा किया जा सकता है। 
  6. खाता खोलने की तारीख से लेकर 21 वर्ष पूरा होने पर खाता परिपक्व होगा। 
  7. बेटी की उम्र 10 वर्ष हो जाने पर यदि वह चाहे तो खाता स्वयं से संचालित कर सकती है। 
  8. ग्राहकों को खाता पासबुक जारी की जाएगी।
  9. निकासी की सुविधा उपलब्ध है। 
  10. उच्च शिक्षा और विवाह के उद्देश्य के लिए खाताधारक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आंशिक निकासी की सुविधा प्राप्त कर सकता है।
  11. यदि किसी परिस्थिति में खाते की परिपक्वता से पहले बेटी का विवाह किया जाता है, तो खाता बंद करना होगा। Sukanya Samriddhi Yojana pib
  12. यह योजना बालिका और उनके माता-पिता / अभिभावक दोनों के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह दोनों की मदद करता है।
  13. कम से कम दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। 
  14. इस खाता को भारत में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है।  


सुकन्या समृद्धि योजना का संछिप्त विवरण 


  1. योजना का नाम - सुकन्या समृद्धि योजना Sukanya Samriddhi Yojana
  2. लागू क्षेत्र - सम्पूर्ण भारत
  3. लेख की श्रेणी - पूर्ण जानकारी
  4. शुरुआत वर्ष - सन 2014
  5. मंत्रालय - महिला और बाल कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
  6. योजना का प्रकार - बचत योजना
  7. लाभार्थी - बालिका
  8. योजना की स्थिति - वर्तमान में सक्रिय
  9. वर्तमान ब्याज दर - 8.5% सालाना 
$ads={1}

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता


सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए मुख्य पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:
  1. केवल बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक ही लड़की के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं। Sukanya Yojna Detail
  2. खाता खोलने के समय बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए। बेटी की 21 वर्ष की आयु तक इस खाता को चलाया जा सकता है। 
  3. प्रारंभिक निवेश 250/- रुपये से शुरू होकर अधिकतम 1,50,000/- रुपये तक किया जा सकता है अथवा 100 के गुणकों में आगे राशि जमा किया जा सकता है।  
  4. एक बालिका के पास एक से अधिक सुकन्या समृद्धि खाता नहीं हो सकता। 
  5. आप निर्धारित सावधि जमा पर उच्च ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं। 
  6. प्रत्येक परिवार में दो सुकन्या समृद्धि योजना खातों की अनुमति दी गयी है अर्थात् प्रत्येक बालिका के लिए एक। Post Office Sukanya Samriddhi Yojana

SSY योजना का लाभ कैसे लें ?

Sukanya Samriddhi Account पूरे देश में स्थित किसी भी अधिकृत बैंक या डाकघर में खोला जा सकता है, SSY योजना खाता बालिका के प्राकृतिक माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा कहीं भी खोला जा सकता है। 

योजना लाभ लेने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज खाता खोलने के लिए जमा करने होंगे। Sukanya Yojana Scheme

जमाकर्ता अभिभावक लड़की की ओर से केवल एक ही खाता खोल और संचालित कर सकता है, अभिभावक या माता-पिता को केवल दो लड़कियों के लिए इस योजना के तहत खाता खोलने की अनुमति दी गयी है। 


योजना में पैसे कैसे जमा करें ?

Sukanya Samriddhi खाता मात्र 1000/- रु के प्रारंभिक राशि के साथ पूरे भारत में कहीं भी आसानी से खोला जा सकता है, उसके बाद अभिभावक/जमाकर्ता इस शर्त के अधीन किसी भी राशि को जमा कर सकते हैं कि जमाकर्ता को वर्षभर में न्यूनतम 250/- रु जमा करना होगा। Sukanya Yojana In Hindi 

इसी प्रकार जमा करने की अधिकतम राशि एक बार में एक लाख पचास हजार या बीच-बीच में अपने क्षमता के अनुसार एक वित्तीय वर्ष में जमा किया जा सकता है, किसी भी परिस्थिति में राशि अधिकतम सीमा से पार नहीं होना चाहिए। Sukanya Samriddhi Yojana Details

जमाकर्ता बालिका की ओर से खाता खोलने की तारीख से बालिका के चौदह साल पूरा होने तक अभिभावक खाते में पैसा जमा कर सकता है। Sukanya Scheme

यदि बतलाये नियम के अनुसार कोई अभिभावक एसएसवाई खाता सुचारू रूप से नहीं चला पाता है, तो ऐसे खातों को वर्ष के न्यूनतम सदस्यता राशि जो की 250/- रु है, के साथ-साथ प्रति वर्ष 50/- रुपये के जुर्माने का भुगतान करके खाते को नियमित किया जा सकता है।

अन्य योजना के बारे में भी अवश्य पढ़ें -

PM AYUSHMAN YOJANA
PRADHANMANTRI AAVAS YOJNA
PRADHAN MANTRI KISAN SAMMAN YOJANA
PMSYM PENSION SCHEME

सुकन्या समृद्धि खाता में जमा करने की विधि

निम्न विधि के माध्यम से खाते में जमा किया जा सकता है-
  1. नकद जमा। 
  2. संबंधित बैंक प्रबंधक या पोस्टमास्टर के पक्ष में चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से।

    सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर

    सुकन्या समृद्धि के ब्याज दरों SSY Interest Rate को सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किया जाता है और तिमाही के आधार पर तय किया जाता है।

    इसे वार्षिक आधार पर कंपाउंड किया जाता है और खाता खोलने के चौदह साल पूरे होने तक खाते में जमा किया जाता है। Sukanya Samriddhi Yojana In Hindi

    वर्तमान ब्याज दर 8.5% है।

    खाताधारक/अभिभावक मासिक ब्याज का विकल्प भी चुन सकता है, इस स्थिति में ब्याज की गणना केवल पूर्ण की गई राशि के खाते में उपलब्ध राशि पर की जाएगी और शेष राशि प्रचलित दरों के अनुसार चक्रवृद्धि ब्याज अर्जित करती रहेगी। Sukanya Yojana Calculator

    आप यहाँ दिए गए ऑनलाइन कैलकुलेटर के द्वारा ब्याज दर की जांच कर सकते हैं।
    यहाँ जाएँ  Sukanya Samriddhi Yojana Calculator

    सुकन्या समृद्धि खाता पास बुक

    अभिभावक द्वारा खाता खोलने पर खाताधारक को पोस्ट ऑफिस/बैंक द्वारा एक पासबुक जारी की जाती है, उक्त पासबुक में खाताधारक का नाम, पता, जन्मतिथि, खाता खोलने की तारीख, खाता संख्या और जमा की गई राशि का विवरण होता है।

    खाताधारक / माता-पिता / अभिभावकों को यह पासबुक खाते में पैसे जमा करने के समय और खाते के बंद होने के समय अवश्य रूप से प्रस्तुत करना आवश्यक है।


    शेष जमा राशि पूछताछ 

    इस योजना में जमा की गयी राशि सम्बंधित सभी जानकारी बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस द्वारा दी गयी पासबुक पर अंकित होता है। Sukanya Samriddhi Account Calculator

    इसके अलावा अभिभावक जमा की पूछताछ करने के लिए सीधे बैंक या पोस्ट ऑफिस पर स्वंय उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त  हैं। Sukanya Samriddhi Online Account Check

    आयु सीमा की जानकारी 


    1. केवल 10 वर्ष से कम आयु की बेटियां ही खाता खोलने के लिए पात्र हैं। 
    2. बेटी के नाम पर खाता खोलना उनके माता-पिता/या कानूनी अभिभावकों की जिम्मेदारी है।
    3. 2 दिसंबर 2003 को या उसके बाद जन्म लेने वाली लड़कियों के लिए नियम में थोड़ी छूट लागू है।
    4. योजना के अनुसार केवल बेटियां ही इस योजना के लिए पात्र हैं।

    $ads={2}

    सुकन्या समृद्धि के आवश्यक दस्तावेज

    लड़की के माता-पिता/अभिभावकों को एक बैंक या डाकघर में योजना के तहत खाता खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होते हैं-

    1. खाता खोलने का फॉर्म- संबंधित बैंक से प्राप्त करना।
    2. माता-पिता/कानूनी अभिभावक की पहचान प्रमाण- इसमें भारत सरकार द्वारा जारी पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, या कोई अन्य आईडी प्रमाण शामिल हो सकते हैं।
    3. अभिभावक का पता प्रमाण- इसमें पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, आधार कार्ड या भारत सरकार द्वारा जारी पते का कोई अन्य प्रमाण शामिल हो सकता है।
    4. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।


    सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अधिकृत बैंक


    अभिभावक निम्नलिखित में से किसी भी बैंक में सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं-

    1. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    2. आंध्रा बैंक (Andhra Bank)
    3. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)
    4. इलाहाबाद बैंक (Ilahabad Bank)
    5. कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank)
    6. ऐक्सिस बैंक (Axis Bank)
    7. देना बैंक (Dena Bank)
    8. बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM)
    9. बैंक ऑफ इंडिया (BOI)
    10. स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM)
    11. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)
    12. केनरा बैंक (Canara Bank)
    13. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
    14. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
    15. स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP)
    16. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC)
    17. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
    18. भारतीय बैंक (Bhartiya Bank)
    19. पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB)
    20. विजया बैंक (Vijaya Bank)
    21. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
    22. सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank)
    23. स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ)
    24. स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH)
    25. यूको बैंक (UCO Bank)
    26. स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT)
    27. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBOI)
    28. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBO)
    ऊपर दिए गए अधिकृत बैंकों में से किसी भी बैंक पर अभिभावक सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला जा सकता है। Sukanya Yojana Sbi

    सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के उज्जवल भविष्य को बनाने और सुरक्षित करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। Sukanya Samriddhi Yojana Pdf

    सुकन्या समृद्धि योजना में कर लाभ

    परिपक्वता होने पर प्राप्त राशि पूरी तरह कर से मुक्त है और इसलिए यह योजना लड़की के विकास में पूरी तरह से उपयोग किया जा सकता है। SSY Calculator

    आयकर अधिनियम के अनुसार, इस योजना के तहत किए गए सभी निवेश कर कटौती के लाभ के लिए पात्र हैं, योजना की ओर से अधिकतम 1.5 लाख की कर कटौती स्वीकार्य है।

    इसके तहत ब्याज जमा होता है, जिसे त्रैमासिक गणना कर वार्षिक आधार पर खाते में जमा किया जाता है। इस अर्जित किये गए ब्याज पर कोई कर नहीं लगाया जाता है। 

    इस योजना के तहत आपके धन को अधिकतम करने की अनुमति देता है, टैक्स छूट का दावा या तो लड़की के माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा किया जा सकता है। 

    केवल एक जमाकर्ता आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट के लिए पात्र है।

    सुकन्या समृद्धि योजना की परिपक्वता


    सुकन्या समृद्धि खाता खाते के खुलने से 21 वर्ष पूरा होने पर परिपक्व हो जाता है। लोगों को भ्रम है कि सुकन्या समृद्धि खाता बेटी के 21 वर्ष की होने के साथ परिपक्व हो जाता है लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। खाते की परिपक्वता के साथ लड़की की उम्र का कोई संबंध नहीं है।

    खाताधारक केवल तभी राशि निकाल सकता है जब वह 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेता है और निकाली गयी राशि का उपयोग उच्च अध्ययन और विवाह के लिए किया जा रहा हो।

    इसकी परिपक्वता के बाद खाता बंद कर दिया जाएगा।

    बालिका की मृत्यु हो जाने की स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र पर खाते को समय से पहले बंद करने की अनुमति दी गयी है, खाते में जमा हो चुकी राशि को अभिभावक को वापस कर दिया जाता है और उस खाते को बंद कर दिया जाता है।

    Sukanya Samriddhi Yojana Pdf

    यहाँ नीचे इस योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, पीडीएफ और कैलकुलेटर दिए गए हैं जिन्हें आप डाउनलोड कर सकते हैं।
    Sukanya Samriddhi Scheme Pdf
    Sukanya samriddhi
    Sukanya Samriddhi Account Opening Form
    Sukanya scheme account opening
    Sukanya Scheme Loan Form
    Sukanya loan form
    Sukanya Passbook Form
    Sukanya Passbook form
    Sukanya Account Transfer Form
    Sukanya Account transfer form
    Sukanya Account Closure Form
    Sukanya account closure form

    Sukanya Samriddhi Yojana Calculator In Excel

    आपके सुविधा के लिए यहाँ हमने एक्सेल कैलकुलेटर भी दिया है जिसकी मदद से आप जान पाएंगे की आपको कितने पैसे जमा करने पर कितने पैसे वापस मिलेंगे।

    Sukanya Samriddhi Yojana Calculator In Excel
    Sukanya yojana calculator in excel



    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


    क्या सुकन्या समृद्धि खाता हस्तांतरणीय है?

    हां, सुकन्या खाते को भारतभर में किसी भी अधिकृत बैंक में स्थानांतरित किया जा सकता है। खाते को बैंक से बैंक, पोस्ट ऑफिस से पोस्ट ऑफिस या पोस्ट ऑफिस से बैंक और इसके विपरीत मुफ्त में स्थानांतरित किया जा सकता है।

    Lic Sukanya Yojana में खाता खोला जा सकता है?

    जी हाँ आप एलआईसी पर भी सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवा सकते हैं।

    क्या एक लड़की के नाम पर कई खाते खोले जा सकते हैं?

    नहीं, इस योजना के तहत एक लड़की का केवल एक ही खाता हो सकता है।

    क्या सुकन्या बैंक खाता को पोस्ट ऑफिस में हस्तांतरित किया जा सकता है ?

    हाँ, सुकन्या बैंक खाता को पोस्ट ऑफिस में हस्तांतरण कराया जा सकता है।

    क्या खाता खोलने के समय लड़की की उपस्थिति आवश्यक है?

    नहीं, बैंक या पोस्ट ऑफिस में योजना का खाता खोलने के लिए केवल माता-पिता अथवा कानूनी अभिभावक की उपस्थिति आवश्यक है।

    सुकन्या समृद्धि योजना की परिपक्वता अवधि क्या है?

    इस योजना के तहत खाता खुलने की तारीख से 21 साल बाद खाता स्वंय ही परिपक्व हो जाएगा।

    सुकन्या समृद्धि योजना खाते में प्रतिवर्ष जमा की जाने वाली न्यूनतम राशि क्या है?

    जमाकर्ता खाते पर न्यूनतम 250/- रु जमा कर सकते हैं। पहले यह 1000/- रुपये था, वर्ष 2018 में न्यूनतम राशि को संशोधित किया गया।

    वित्तीय वर्ष में खाते में जमा की जाने वाली राशि की सीमा क्या है?

    जमाकर्ता एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 - रु और अधिकतम 1,50,000/- रु जमा कर सकता है।


    कृपया इस लेख को अपने प्रियजनों के साथ फेसबुक,व्हाट्सप्प जैसे सोशल मीडिया पर अवश्य ही शेयर करें। 

    सुकन्या समृद्धि योजना के लिए शुभकामनाएं।

    धन्यवाद !!

    Post a Comment

    Previous Post Next Post